फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Goga Navami, Programme Organised

Udhampur News: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गोगा नवमी का पर्व

विज्ञापन
Udhampur, Goga Navami, Programme Organised
उधमपुर। गोगा नवमी पर जखैनी के राजा मंडलीक देवस्थान पर पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु: व्हाट्सएप
--राजा मंडलीक के मंदिरों में सुबह से शाम तक लगी रहीं भक्तों की कतार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रविवार को गोगा नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने देव स्थानों पर जाकर माथा टेका और परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जखैनी और कशीराह इलाके में स्थित राजा मंडलीक के मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दोपहर को भंडारा लगाया गया।
गोगा नवमी के पावन अवसर पर भक्त स्नान आदि के बाद पूजा की सामग्री लेकर कशीराह, जखैनी व मेन बाजार स्थित राजा मंडलीक के मंदिरों में पहुंचे। सुबह छह बजे से ही लोगों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद लोगों की संख्या बढ़ती चली गई और कशीराह के मंदिर में सुबह दस बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग चुकी थी। ज्यादातर लोग परिवार को साथ लेकर ही मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। गोगा नवमी को लेकर मंदिर को भी बहुत ही अच्छी तरह से सजाया गया था। जहां शाम तक सैंकड़ों की संख्या में लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मंदिर पहुंचे जगदेव कुमार, मुंशी राम, खुशी व अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि गोगा नवमी के दिन मंदिर में पूजना करना बहुत ही सौभाग्य की बात मानी जाती है। जो भी राजा मंडलीक के मंदिर में पूजन करता है, उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं और सुखों को उसके घर वास होता है। राजा मंडलीक, बाबा कालीवीर आदि को नाग देव के रूप में डुग्गर प्रदेश के लगभग हर घर में कुलदेवता के रूप में पूजा जाता है। गोगा नवमी पर मंदिरों के अलावा लोग घरों में भी जात्र वगैरह का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed