फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, GMC, citi scan machine problem

Udhampur News: जीएमसी की सीटी स्कैन मशीन तीन दिन से फिर खराब, उड़ा साॅफ्टवेयर

Tue, 23 Jul 2024 05:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
udhampur, GMC, citi scan machine problem
व्यवस्था पर सवाल : छह माह में कई बार हो चुकी खराब, मरम्मत से चलाया जा रहा काम
विज्ञापन

डिजिटल एक्स-रे मशीन भी रविवार शाम से दे गई धोखा
मरीज निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर सुविधा लेने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की सीटी स्कैन मशीन सॉफ्टवेयर उड़ने से तीन दिन से फिर खराब पड़ी है। इसके अलावा डिजिटल एक्स-रे मशीन भी रविवार शाम से धोखा दे गई है। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुविधा नहीं मिलने पर मरीज महंगे दाम पर क्लीनिक की सेवाएं लेने के लिए मजबूर हैं। सीटी स्कैन मशीन के लिए जम्मू के अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सीटी स्कैन मशीन के बार-बार खराब होने से अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में जीएमसी वाली सुविधाएं नहीं मिलने पर लोगों को मलाल है।
विज्ञापन

जीएमसी में लगी सीटी स्कैन मशीन काफी पुरानी है। इसकी छह माह में करीब तीन से चार बार मरम्मत करवाई जा चुकी है। लेकिन, अब एक बार फिर से सीटी स्कैन मशीन ने धोखा दे दिया है। तीन दिन पहले इसका सॉफ्टवेयर उड़ा था, जो अभी तक ठीक नहीं हुआ है। इस कारण जीएमसी में सिटी स्कैन करवाने वाले मरीजों को क्लीनिकों या फिर जम्मू जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना की ओपीडी एक हजार, करीब
15 मरीजों को पड़ती है सीटी स्कैन की जरूरत
जीएमसी एसोसिएटेड जिला अस्पताल होने के चलते रोजाना करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। प्रतिदिन अस्पताल में करीब 15 मरीजों के सीटी स्कैन होते हैं। एक माह में करीब 450 सीटी स्कैन किए जाते हैं। इस संबंध में टेक्निशियन ने बताया कि यह सीटी स्कैन मशीन काफी पुरानी है। इसकी सॉफ्टवेयर डिस्क उड़ गई है, जिस कारण यह बंद है।


डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खराब
डिजिटल एक्स-रे मशीन भी रविवार शाम से खराब है। इस कारण मरीजों के कंप्यूटर रेडियाेग्राफी के माध्यम से एक्स-रे किए जा रहे हैं। रोजाना 150 से 200 मरीज डिजिटल एक्स-रे करवाने के लिए अस्पताल आते हैं। इस कारण मरीज क्लीनिक में धक्के खा रहे हैं।

जीएमसी में यह सुविधाएं होती है लेकिन अभी नहीं है।

जीएमसी में एमआरआई, बोन मैरो टेस्ट, न्यूरो सर्जरी विभाग, पैक्ड सेल वॉल्यूम (पीसीवी) परीक्षण, किडनी रोग विभाग, ऑन्कोलॉजी विभाग, हृदय रोग विशेषज्ञ विभाग की सुविधा अभी तक नहीं है। इस कारण संबंधित मरीजों को इलाज के लिए जम्मू जाना पड़ता है।


सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत के लिए कंपनी के कर्मी आए थे। सॉफ्टवेयर डिस्क को अपने साथ ले गए हैं। मरम्मत के बाद जल्द ही सीटी स्कैन सुविधा को बहाल कर दिया जाएगा। डिजिटल एक्स-रे मशीन की मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसी को सूचित कर दिया है। इसके भी जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

- डॉ. मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article