{"_id":"6692ec8400fe37d3e50737a6","slug":"udhampur-fire-main-market-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112947-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मुख्य बाजार में खंभे पर लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मुख्य बाजार में खंभे पर लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Sun, 14 Jul 2024 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के मुख्य बाजार में शनिवार सुबह एक बिजली के खंभे पर आग लग गई। आग लपटें उठते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खंभे पर आग लगने का कारण स्मार्ट मीटर हैं, जो घटिया क्वालिटी और गैर पेशेवर तरीके से लगाए गए हैं। थोड़ी सी भी चिंगारी निकलने पर तुरंत आग पकड़ लेते हैं। शनिवार सुबह यहां खंभे पर भीषण आग लग गई। लोगों ने बताया कि आग काफी ज्यादा भड़की थी। समय रहते अगर दमकल विभाग ने इसपर काबू न पाया होता तो यह आसपास की दुकानों को चपेट में ले सकती थी। स्थानीय दुकान एवं समाज सेवक अमन शर्मा व अन्य ने कहा कि शहर में कई जगहों पर इस तरीके की घटनाएं देखने को मिल रहीं हैं। इसका बड़ा कारण स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जो सामान इस्तेमाल किया गया है वह काफी ज्यादा घटिया किस्म का है और इन्हें खंभे पर लगाने का काम भी गैर पेशेवर लोगों से कराया गया है। प्रशासन और सरकार को खंभों पर लगाए स्मार्ट मीटर की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए।