फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, electricity problem, protest

Udhampur News: बिजली की अघोषित कटौती पर विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sun, 14 Jul 2024 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
udhampur, electricity problem, protest
मनवाल के लोगों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अघोषित बिजली कटौती की परेशानी को लेकर शनिवार को मनवाल में कांग्रेस नेता बलवीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रोष जताते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाला उठाए और जल्द कदम उठाने की अपील की।
लोगों ने कहा कि उमस और गर्मी से जीवन पहले ही बेहाल है और ऐसे समय में अघोषित बिजली कटौती जख्मों पर नमक छिड़क रही है। सरकार इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए इस प्रदर्शन के माध्यम से वह प्रदेश प्रशासन और सरकार को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि अगर जल्द अघोषित बिजली कटौती को बंद नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उरतने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिजली कटौती रणनीति के तहत की जा रही है। लोग जब बिजली विभाग के अधिकारियों से इस बाबत पूछते हैं तो वे कई तरह के बहानेबाजी कर बात को टाल देते हैं, लेकिन यह कोई तरीका नहीं है। यहां लोग बिजली की भारी अघोषित कटौती से काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। खेतों में मक्का और धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। लोग जब घर में आराम करने आते हैं तो आगे बिजली बंद मिलती है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed