फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, electercity cut, warning

Udhampur News: बिजली कटौती रोकें वरना कार्यालय का घेराव

Fri, 03 Nov 2023 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
udhampur, electercity cut, warning
शिवसेना जताई नाराजगी, प्रेसवार्ता कर दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में हो रही बिजली कटौती को लेकर शिवसेना उधमपुर इकाई ने बिजली विभाग के खिलाफ कडी नाराजगी जाहिर की है। वीरवार को प्रेसवार्ता कर बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जल्द शहर में की जा रही सात से आठ घंटे की भारी बिजली कटौती में कमी नहीं लाई गई बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

शिवसेना के राज्य उप प्रधान जितेंद्र अरोड़ा ने कहा कि बिजली विभाग मनमर्जी से आठ नौ घंटे की कटौती कर रहा है। इससे हर वर्ग को नुकसान हो रहा है। व्यापारियों सहित प्रत्येक वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की इस बिजली कटोती की वजह से शहरवासी अपने पर्व भी ठीक से नहीं मना पा रहें हैं। करवाचौथ पर भी 8 से 9 घंटे की कटौती गई है। विशेषतौर पर रात के समय बिजली कटौती से अधिक समस्या उत्पन्न हो रही है। रात को होने वाली बिजली कटौती से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और चोरी होने के खतरे बढ़ रहे हैं। इसलिए शिवसेना बिजली विभाग को चेतावनी देती हैं कि इस बिजली कटौती में कमी लाए नहीं तो हम बिजली विभाग का घेराव करेंगे। इस मौके पर प्रभारी अश्विनी प्रभाकर, जिला प्रधान संजीव कुमार, प्रधान राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed