{"_id":"666b767666432813ac00d2f7","slug":"udhampur-education-school-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111842-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों को मिलेंगे 100 अस्थायी प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों को मिलेंगे 100 अस्थायी प्रवक्ता
Fri, 14 Jun 2024 04:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार की जल्द जारी होगी सूची, हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रवक्ता के 238 पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के हायर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर की बहुत कमी है, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। जिले में प्रवक्ता के 550 पद सृजित हैं, जिनमें से 312 पद भरे जा चुके हैं जबकि 238 पद रिक्त पड़े है। उसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने 100 के करीब अस्थायी प्रवक्ताओं की भर्ती करने जा रहा है, स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
इन्हें दूरदराज के हायर सेकेंडरी स्कूलों में तैनात किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही एक सूची जारी होने वाली है। विभाग की गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर 100 प्रवक्ताओं की तैनाती की योजना है।
विभाग के दावों की खुल रही पोल
हालांकि शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में बेहतरीन पढ़ाई के दावों की पोल खुल रही है। क्योंकि, कई स्कूल अभी तक प्रवक्ता के ही चल रहे हैं। इस कारण बच्चों को विभिन्न विषयों की पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कमी दूर करने के लिए हो चुके हैं साक्षात्कार
विभाग की ओर से जिले कई स्कूलों में प्रवक्ताओं की कमी को देखते हुए 100 के करीब अस्थायी प्रवक्ताओं की भर्ती की जा रही है। इसके साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही सूची जारी होने की संभावना है। स्कूल खुलने से पहले ही प्रवक्ताओं को विभिन्न स्कूलों में तैनात कर दिया जाएगा, ताकि बच्चों की परेशानी कम हो सके।
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर