फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, doda, bhaderwah, meeting, kalesh yatra

Udhampur News: लंगर और यात्रा स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आग्रह

Sun, 14 Jul 2024 03:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
udhampur, doda, bhaderwah, meeting, kalesh yatra
कैलाश यात्रा 2024 की तैयारियों को लेकर एडीडीसी भद्रवाह ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) डोडा प्राण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को डाक बंगला भद्रवाह में एक बैठक हुई। इसमें आगामी कैलाश यात्रा 2024 के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं, एडीडीसी ने यात्रा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही लंगर और यात्रा स्थलों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने का आग्रह किया।
इसे सुनिश्चित करने के लिए एएसपी, वन विभाग, बीडीओ, ईओ एमसी भद्रवाह, लंगर समितियों और सनातन धर्म सभा भद्रवाह से प्लास्टिक कचरे के संग्रह और उचित निपटान के लिए एक समन्वित प्रयास शुरू करने को कहा। वहीं, कैलाश कुंड से हयान तक जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मत, शिविर स्थलों में नल और जल शिविरों की स्थापना, विभिन्न स्थानों पर जलाऊ लकड़ी के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। जेपीडीसीएल को कैलाश कुंड में क्षतिग्रस्त खंभों, बिजली के तारों और डीजी सेटों की मरम्मत और रखरखाव का काम सौंपा गया।
विज्ञापन

कैलाश कुंड और हयान में शेड और शौचालय सहित बुनियादी ढांचे की मरम्मत बीडीए भद्रवाह द्वारा की जाएगी। सीएमओ ऑक्सीजन सिलिंडर से लैस दो स्थिर चिकित्सा दल और केलाड़ की ओर से यात्रा के साथ एक मोबाइल चिकित्सा दल उपलब्ध कराएगा। यात्रा प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एएसपी भद्रवाह को कैलाश कुंड और हयान में सुरक्षा बलों की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीडीसी डोडा ने विश्वास व्यक्त किया कि सक्रिय सहयोग और सावधानीपूर्वक योजना के साथ कैलाश यात्रा 2024 सुचारू रूप से आयोजित की जाएगी। इससे सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, आराम और आध्यात्मिक संतुष्टि सुनिश्चित होगी। बैठक में एडीसी सुदर्शन कुमार, एएसपी भद्रवाह विनोद कुमार, एसएचओ, तहसीलदार, कमांडिंग ऑफिसर 4आरआर, 33 बटालियन सीआरपीएफ, विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी और धार्मिक प्रमुखों में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष, कैलाश सेवा संघ ट्रस्ट और कई लंगर समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed