फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, DC Saloni Rai, Vehicle Depart, Flood Effected Areas

Udhampur News: प्रभावितों के लिए भेजा राशन, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
Udhampur, DC Saloni Rai, Vehicle Depart, Flood Effected Areas
उधमपुर। प्रभावित परिवारों के लिए व्यापार मंडल की तरफ से मुहैया करवाई राहत सामग्री को झंडी दिखाक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। आपदाग्रस्त इलाकों के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए व्यापार मंडल उधमपुर की तरफ से शुक्रवार को जिला प्रशासन के सहयोग से राहत सामग्री भेजी गई। डीसी कार्यालय परिसर से जिला विकास आयुक्त सलोनी राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीसी ने कहा कि बाढ़ संबंधी आपदाओं के कारण हमारे जिला के भीतर बहुत से इलाकों में काफी नुकसान हुआ है और कई इलाकों में सड़क संपर्क कट जाने से खाने पीने की चीजों की कमी हो गई है। इसके लिए हम भरपूर प्रयास कर रहें हैं और वायुसेना की मदद से भी राशन पहुंचा रहें हैं आपात उपचार की जरूरत मरीजों को भी एयरलिफ्ट करने का काम कर रहें हैं। वहीं प्रभावितों की मदद में रसद व अन्य जरूरत के सामान मुहैया करवाने में हमें सामुदायिक भागीदारी का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

इस कड़ी में आज व्यापार मंडल टीम की तरफ से राशन वगैरह का सामान मुहैया करवाया गया है इसके लिए प्रशासन इनका आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया, अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी व अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed