{"_id":"688d22c30a770253a404dd84","slug":"udhampur-dc-held-meeting-saloni-rai-yuva-mission-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125881-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मिशन युवा योजना के तहत 80 ऋण सहायता मामलों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मिशन युवा योजना के तहत 80 ऋण सहायता मामलों को मंजूरी
विज्ञापन
मिशन युवा के तहत ऋृण मामलों की मंजूरी को लेकर बैठक करत अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने मिशन युवा योजना के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति के साथ बैठक की। आवेदनों की व्यापक जांच के बाद समिति ने पैनल के समक्ष प्रस्तुत कुल 84 आवेदनों में से 80 ऋण मामलों को मंजूरी दे दी।
इस बैठक का उद्देश्य नैनो और एमएसएमई श्रेणियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऋण सहायता आवेदनों का मूल्यांकन, जांच और अनुमोदन करना था। बैठक में बोलते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय के माध्यम से कार्यान्वयन प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत पात्र मामलों का शत-प्रतिशत अनुमोदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी ने पात्र लाभार्थियों की जानकारी जुटाने में युवा दूतों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया तथा विभागों को विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन करके जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, महाप्रबंधक जिला सूचना केंद्र किशोर सिंह कटोच, उप निदेशक रोजगार मोहिंदर शर्मा, सहायक निदेशक रोजगार प्रियंका गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।