फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, shrimadbhagwat katha

बुद्धिहीन ज्ञान व हृदयहीन भक्ति नहीं कर सकता : शास्त्री

Wed, 14 Aug 2024 03:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 14 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, shrimadbhagwat katha
वीनस चौक स्थित संसार कांप्लेक्स में श्रीमद्भागवत कथा सातवें दिन जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रकृति का नियम है कि बुद्धिहीन व्यक्ति ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता और हृदयहीन से भक्ति नहीं हो सकती। यह ज्ञान संत सुभाष शास्त्री ने मंगलवार को वीनस चौक स्थित संसार कांप्लेक्स में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन संगत को दिया।
उन्होंने बताया कि जब गुरु धारण करना हो तो विवेक से काम लें। कम से कम ऐसे व्यक्ति को गुरु न बनाएं, जो संस्कारहीन, वेद-शास्त्रों को जानता-मानता न हो। ग्रंथ और संत हमें मोक्ष प्राप्ति का केवल मार्ग बतलाते हैं। चलना हर किसी को स्वयं ही है। कोई बेड़ा पार करवा ही नहीं सकता। इसके लिए स्वयं की खोज स्वयं को ही करनी है। इसलिए ऐसे मत पंथों से बचो और सनातन धर्म का अनुसरण करते हुए स्वयं का कल्याण कर लो।
विज्ञापन

कहने का तात्पर्य है कि मनुष्य को अपने धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए और न ही करवाना चाहिए। अपने धर्म का पालन करते हुए हमें कल्याण प्राप्त करना चाहिए। अंत में शास्त्री महाराज ने सभी से भ्रष्टाचार को समाज से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed