फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, satsang

दैनिक कार्यों के साथ परमात्मा का ध्यान अवश्य करें : सुभाष शास्त्री

Mon, 29 Jul 2024 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, satsang
अखंड परम धाम आश्रम में हुआ दो दिवसीय सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मनुष्य को दिनचर्या के कामकाज के साथ-साथ परमात्मा का ध्यान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि, मनुष्य मोह माया में फंसकर ऐसे कार्य कर जाता है, जिससे वह परमात्मा से दूर हो जाता है। यह ज्ञान संत सुभाष शास्त्री ने रविवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अखंड परम धाम आश्रम उमाला में शुरू हुए दो दिवसीय सत्संग में दिया।
उन्होंने बताया कि इस तनावपूर्ण जीवन में मनुष्य को परमात्मा का ध्यान करना बहुत जरूरी है। प्रभु का ध्यान करने से मनुष्य न सिर्फ चिंताओं से मुक्त होता है, बल्कि उसमें काम करने की इच्छा भी बढ़ती है। आधुनिक युग में मनुष्य इतना व्यस्त हो गया है कि काम के बिना उसे कुछ दिखाई नहीं देता। यही कारण है कि वह अपने घर परिवार व समाज से कटता जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में परमात्मा का ध्यान करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। मनुष्य के हृदय में अच्छे विचार आएंगे और उसका मन शांत होगा। भक्ति के मार्ग पर चलने वाले मनुष्य को चरित्र का महत्व भी समझना चाहिए। चैतन्य महाप्रभु गांव-गांव घूम कर भगवान नाम के संकीर्तन के माध्यम से जनजागृति में लगे रहते थे। वह अपने प्रवचन में कहा करते थे कि कलयुग में यज्ञ, अनुष्ठानों आदि कर्मकांड की अपेक्षा शुद्ध सात्विक चरित्र के साथ जीवन बिताते हुए भगवान के स्मरण से ही अपना जीवन सार्थक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक मन में सांसारिक भोग पदार्थों के लिए आकर्षित होगा, तब तक आचरण नहीं सुधरेगा। प्रभु के सिवाय इस संसार में कोई भी वस्तु आनंदमय नहीं है। इसलिए सदा उसी का नाम जपा करें। उन्होंने संगत से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed