{"_id":"666f554bd8d72e9f2907f349","slug":"udhampur-culture-mela-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111996-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कालिका माता के दर्शन के लिए दिनभर लगी रही कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कालिका माता के दर्शन के लिए दिनभर लगी रही कतारें
Mon, 17 Jun 2024 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
मोंगरी तहसील के सुकाल गली में आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील मोंगरी की सुकाल गली में स्थित कालिका मंदिर में लगे तीन दिवसीय मेले का रविवार को समापन हो गया। रविवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर मां कालिका के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। दिनभर दर्शन के लिए दरबार में कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंजता रहा है।
स्थानीय के अलावा बाहरी राज्यों से भी काफी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल के विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुतियां दीं। मेले में 7 हजार के करीब लोग पहुंचे। मैदानी इलाकों से मेले में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों को काफी राहत मिली है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मेले स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।