फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, guru purnima

Udhampur News: श्रद्धाभाव और उमंग के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महोत्सव

Mon, 22 Jul 2024 04:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, guru purnima
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिलाभर में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव श्रद्धाभाव और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर और जिला के विभिन्न इलाकों में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। कई जगहों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। लोगों ने गुरु का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शहर के मां राजराजेश्वरी आश्रम में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें महात्मा समता बाई ने श्रद्धालुओं को प्रवचनों में निहाल किया। उन्होंने कहा कि एक सद शिष्य के जीवन में गुरु पूर्णिमा का बड़ा महत्व होता है। गुरु के बगैर मानव जीवन नीरस है। आत्मज्ञान से ही जीवन सफल और सार्थक होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से ही व्यक्ति के हृदय का अज्ञान व अंधकार दूर होता है। गुरु का आशीर्वाद ही प्राणी मात्र के लिए कल्याणकारी, ज्ञानवर्धक और मंगल करने वाला होता है। कार्यक्रम में जिला विकास परिषद के सदस्य सुभाष चंद व मूल राज भी उपस्थित थे। अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। टिकरी मांड के बिखनगलां में भी पंडित पवन सेठ के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। सुबह आठ बजे हवन किया गया और 11 से एक बजे तक सत्संग हुआ। दोपहर के समय भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज उधमपुर में पुरोहित राम तीर्थ शास्त्री, अजय और अक्षय की देखरेख में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। इस अवसर पर भजन भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में डीएवी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य दीना नाथ रान्याल, आर्य समाज से अरविंद गुप्ता, नरेश खन्ना, राजेश्वर गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed