{"_id":"669d94e839485db69d0d1c54","slug":"udhampur-crime-two-deadbody-recover-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-113264-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नगुलता और कैर गला से दो शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नगुलता और कैर गला से दो शव बरामद
Mon, 22 Jul 2024 04:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी/रामनगर। चिनैनी और लाटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दो स्थानों से दो शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
रविवार को चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नगुलता के जंगलों में एक 22 वर्षीय युवक लियाकत अली निवासी नरसू का शव बरामद हुआ। दूसरा मामला लाटी के पटनगढ़ क्षेत्र के कैर गला का है। इसमें एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लगाए फंदे से लटकता मिला है। मृतक की पहचान रामनगर के जंदरोर निवासी राकेश सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई है।
राकेश सिंह चार दिन पहले वीरवार को रामनगर बस अड्डे से लापता हुआ था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे स्थानीय लोगों ने पेड़ से लगाए फंदे से लटके शव को देखा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि राशेस घोरड़ी के जेके बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था। बुधवार को छुट्टी थी और वीरवार को बैंक नहीं पहुंचा था। शुक्रवार को उसके लापता होने की शिकायत रामनगर थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।