{"_id":"66945498de103f823002e054","slug":"udhampur-cleanness-compaign-dewika-army-udhampur-news-c-202-1-udh1007-112990-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पवित्र देविका नदी को न करें गंदा, सफाई में दें योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पवित्र देविका नदी को न करें गंदा, सफाई में दें योगदान
Mon, 15 Jul 2024 04:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
देविका आर्मी के सदस्या ने चलाया साप्ताहिक अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पवित्र देविका नदी में साप्ताहिक सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। शहरवासी भी पवित्र देविका नदी को गंदा न करें और इसकी साफ-सफाई में योगदान दें। यह अपील देविका आर्मी के सदस्यों ने रविवार को चलाए गए साप्ताहिक अभियान में शहरवासियों से की है।
देविका आर्मी की ओर से रविवार को देविका नदी में साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें 25 से 30 लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह करीब नौ बजे देविका आर्मी के सदस्यों ने नदी व परिसर में साफ-सफाई की। इसमें नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया। देविका से निकाला गया कचरा नगर परिषद के ऑटो में डाल कर दूर फेंकवाया गया। आर्मी के सदस्यों ने बताया कि हर रविवार को पवित्र देविका नदी व परिसर में साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया जाता है। इसमें नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और कई शहरवासी भी योगदान देते हैं।