{"_id":"6670c5c282db343cb00e5924","slug":"udhampur-chinney-sudhmahadeve-road-demand-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-112005-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मेले से पहले दोमेल से सुधमहादेव पुल तक सड़क की हो मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मेले से पहले दोमेल से सुधमहादेव पुल तक सड़क की हो मरम्मत
Tue, 18 Jun 2024 04:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। तहसील के सुद्धमहादेव में 21 जून से तीन दिवसीय मेला शुरू हो रहा है। लेकिन, इससे पहले लोगों ने प्रशासन और विभाग से दोमेल से सुधमहादेव पुल तक सड़क की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी दीप कुमार, राकेश कुमार, हरबंस लाल ने बताया कि सुधमहादेव मेले में हर बार हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो चिनैनी से हो कर गुजरते हैं। सड़क की कई स्थानों पर हालत दयनीय है, जिसकी मरम्मत होनी चाहिए। दोमेल से सुद्धमहादेव पुल तक सड़क करीब चार किलोमीटर है, जहां कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इससे जहां से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं, हर समय हादसों का अंदेशा रहता है। सड़क की मरम्मत होनी चाहिए। सुधमहादेव मेले में जम्मू संभाग से सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए सुधमहादेव मेले से पहले सड़क की मरम्मत करवाई जाए।