फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinney, sports

Udhampur News: राइजिंग इलेवन बना चैंपियन, मिंटल इलेवन को हराकर जीती सीपीएल प्रतियोगिता

Tue, 30 Jul 2024 06:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chinney, sports
फाइनल मुकाबले में दो गेंद शेष रहते पाई सफलता, टी-10 लीग का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में आयोजित सीपीएल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। राइजिंग इलेवन ने मिंटल इलवेन को दो गेंद रहते शिकस्त देकर मुकाबला सहित प्रतियोगिता अपने नाम की।
फाइनल मुकाबला 15 ओवर का था, जो राइजिंग इलेवन और मिंटल इलेवन के बीच खेला गया। मिंटल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लेकिन, टीम का फैसला गलत साबित हुआ और मिंटल इलेवन की टीम पारी 11 ओवर में मात्र 102 रन पर ही सिमट गई। इसमें बल्लेबाज बलवान राजपूत ने सर्वाधिक 11 गेंद में 32 रनों की पारी खेली। टीम ने जीत के लिए 103 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

राइजिंग इलेवन के गेंदबाज अविकेश ने तीन ओवर में दो ओवर मेडिन फेंके और दो रन देकर पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग इलेवन की टीम ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें बल्लेबाज गणेश ने सर्वाधिक 21 गेंद में 39 रनों का योगदान दिया। मिंटल इलेवन के गेंदबाज मनीष ने तीन ओवर में नौ रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में तीन ओवर में दो ओवर मेडिन फेंकने व दो रन देकर पांच विकेट हासिल करने पर गणेश को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं, बेस्ट बॉलर का खिताब रमन सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed