फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinney, sport, cricket

Udhampur News: पावर हिटर को नौ रन से हरा कर फाइनल में पहुंची मिंटन इलेवन

Mon, 29 Jul 2024 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chinney, sport, cricket
हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में सीपीएल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

मिंटल इलेवन और राइजिंग इलेवन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में आयोजित सीपीएल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता अंतिम पड़ाव पर है। रविवार को स्कूल के मैदान में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मिंटन इलेवन ने पार हिटर टीम को नौ रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया है। मिंटल इलेवन और राइजिंग इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला पावर हिटर के लिए महंगा साबित हुआ। मिंटल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में 11.3 ओवर में 110 रन बनाए और जीत के लिए 111 रन का लक्ष्य दिया। इसमें अनमोल सिंह बलबाल ने 18 गेंद में 36 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

पावर हिटर के गेंदबाज उज्ज्वल मन्हास ने तीन ओवर में 16 रन देखकर 5 विकेट झटके। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हिटर की टीम 12 ओवर में सात विकेट पर 101 रन ही बना पाई। बल्लेबाज तिलक ठाकुर ने 24 गेंद में 36 रन बनाए। मिंटल इलेवन के गेंदबाज अतुल ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिंटल इलेवन के बल्लेबाज अनमोल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मिंटल इलेवन और राइजिंग इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed