{"_id":"669c32341c7668b52b0ebf04","slug":"udhampur-chinney-electricity-line-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1002-113200-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 33 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त होने से छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 33 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त होने से छह घंटे गुल रही बिजली
Sun, 21 Jul 2024 03:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के पिंगर इलाके का मामला, लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। पिंगर इलाके में 33 केवीए लाइन पर चीड़ का पेड़ गिरने से छह घंटे बिजली प्रभावित रही। इस कारण क्षेत्रवासियोें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत कर दोपहर 12 बजे बिजली बहाल कर दी।
शनिवार सुबह पांच बजे गुल हुई बिजली दोपहर 12 बजे बिजली बहाल हुई। इस कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लाइन क्षतिग्रस्त होने से तहसील रामनगर, तहसील बसंतगढ़, मजोडी स्टेशन, चौकी स्टेशन सहित घोरड़ी इलाके में भी बिजली बंद रही। छह घंटे बाद बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 33 केवीए स्टेशन के इंचार्ज चरण दास ने बताया कि पिंगर गांव में लाइन पर चीड़ का पेड़ गिर गया था। सूचना शनिवार सुबह आठ बजे मिली। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों पेड़ की कटाई कर लाइन की मरम्मत की और दोपहर 12 बिजली बहाल कर दी।