फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinneny, mandal, lepord

Udhampur News: मांडल में तेंदुए का आतंक, लोगों में दहशत

Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chinneny, mandal, lepord
सूरज ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। तहसील मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर मांडल गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ रोजाना पालतू जानवरों को शिकार बना रहा है। ग्रामीण सूरज ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। उन्होंने वन्य जीव विभाग से जल्द समस्या का निदान करने की गुहार लगाई है।

स्थानीय निवासी राज कुमार, रमेश कुमार और संजय कुमार ने बताया कि तेंदुआ रोजाना गांव में पहुंच रहा है। कुछ दिनों से कई पालतू जानवरों पर हमले कर चुका है। बीती रात भी तेंदुए में गांव के एक पालतू कुत्ते का शिकार किया है। बच्चों को अंधेरा होने पर घर के अंदर ही रखना पड़ता है। अन्य स्थानों से आने वाले ग्रामीण भी समूहों में आवागमन कर रहे हैं। साथ ही कई लोग मशाल जलाकर आते हैं, ताकि तेंदुआ नजदीक न आ सके। उन्होंने कहा कि तेंदुए के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या हल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed