{"_id":"68a4e9fcd5b15dea94007682","slug":"udhampur-ceo-kamal-kishore-visit-schools-checking-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126506-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकारी आदेश के उल्लंघन पर जांच करने पहुंचे मुख्य शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकारी आदेश के उल्लंघन पर जांच करने पहुंचे मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू की तरफ से मौसमी अलर्ट के चलते जम्मू संभाग के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था लेकिन कुछ निजी स्कूलों ने आदेश का उल्लंघन कर शिक्षकों को स्कूलों में बुलाया।
कुछ स्कूलों द्वारा आनलाइन कक्षाएं संचालित करने की शिकायतें मिल रहीं थी। इसकी जांच को लेकर मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कमल किशोर बड़याल ने टीम के साथ स्कूलों का औचक दौरा कर जांच की। इस बीच ओमाडा के एक निजी स्कूल में शिक्षक हाजिर पाए गए जबकि स्कूल को बाहर से ताला लगाकर बाहर बंद का बोर्ड लटकाया गया था। जांच टीम ने अंदर पहुंचकर सभी शिक्षकों को घर के लिए रवाना किया और स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की। इसी तरह टीम द्वारा शहर के कुछ अन्य स्कूलों में भी जांच की गई।
सीईओ कमल किशोर बड़याल ने कहा कि सरकारी आदेश का उल्लंघन गैर-कानूनी है और इसकी जांच को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर पड़ताल की जा रही है। आदेश की नाफरमानी करने वाले स्कूलों की पूरी सूची तैयार कर निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू को दी जाएगी और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।