{"_id":"68925c175c91893aa10dd4cb","slug":"udhampur-block-pancheri-upper-mir-panchayat-health-and-wellness-centre-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126027-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अप्पर मीर पंचायत में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रात के समय स्वास्थ्य सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अप्पर मीर पंचायत में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रात के समय स्वास्थ्य सुविधा नहीं
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अप्पर मीर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक पंचैरी के अप्पर मीर में मौजूद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पर्याप्त सुविधाएं न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह सब सेंटर था जिसे अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया था। ग्रामीणों ने रात के समय आपात स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध करने की मांग की है।
दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते रात के समय लोगों को इस सेंटर से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं न मिल पाने के कारण क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। जिसके चलते लोगों ने रात के समय इमरजेंसी सुविधाएं देने की विभाग से मांग की है। पूर्व सरपंच नवीना देवी ने बताया कि रात के समय इस सेंटर का लोगों को कोई लाभ नहीं मिलता है। सेंटर सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक ही खुलता है।
आसपास जंगल होने के चलते आए दिन जंगली जानवर घूमते रहते हैं। अगर रात के समय कोई बीमार हो जाए या फिर किसी जंगली जानवर का शिकार हो जाए तो उसे इलाज के लिए या तो पंचैरी या फिर जीएमसी उधमपुर लेकर जाना पड़ता है। पंचायत में ज्यादातर लोगों के मकान जंगल के साथ-साथ हैं। इस सेंटर पर पंचायत के साथ लगते आसपास के क्षेत्रों की पांच हजार के करीब आबादी निर्भर है। उन्होंने विभाग से रात के समय दो स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती करने की मांग की है।