फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Basnot, Dead Body Found, women, FIR Lodged

Udhampur News: बसनोत में घर के पास पेड़ के साथ लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
Udhampur, Basnot, Dead Body Found, women, FIR Lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। तहसील मौंगरी के बसनोत गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके घर के समीप एक पेड़ के साथ लगाए फंदे पर लटकी मिली। परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान तारो देवी पत्नी बलवीर सिंह निवासी बसनोत के रूप में हुई है। मंगलवार को जीएमसी उधमपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव वारिसों को सौंप दिया गया। वहीं मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। करीब छह साल पहले तारो देवी की शादी हुई थी। बीते पांच-छह दिन से उसके ससुराल वाले उसके साथ झगड़ा कर रहे थे। हम उसे मायके में रहने को बुला रहे थे। ससुराल वाले उसे भेज नहीं रहे थे। हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं मृतका के पति ने बताया कि हमारा आपस में कोई झगड़ा नहीं था। सोमवार को वह मवेशी चराने के लिए पास के जंगल में गई थी लेकिन हल्की बारिश शुरू होने पर वह घर लौट आई। मवेशी पीछे छूटकर किसी के खेतों में चले गए। इस बात को लेकर हमारी आपस में कहासुनी हुई थी। लेकिन फिर वह सामान्य हो गई थी, उसने घर का खाना बनाया,खाया और बर्तन भी मांझे। लेकिन शाम को लगभग साढ़े सात बजे के आसपास घर के समीप एक पेड़ पर लगाए फंदे पर उसका शव लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed