{"_id":"669c2daf1c82c59fd8009804","slug":"udhampur-anti-polythene-drive-udhampur-news-c-202-1-udh1007-113199-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर से दो क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, 8800 रुपये वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर से दो क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, 8800 रुपये वसूला जुर्माना
Sun, 21 Jul 2024 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद और प्रशासनिक टीम ने शहर में शनिवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर 8800 रुपये जुर्माना वसूला गया।
उपायुक्त के दिशानिर्देश पर संयुक्त टीम ने एडीसी के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों में कार्रवाई के दौरान रेहड़ी-फड़ी व दुकानों की जांच की गई। इसमें करीब दो क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया गया। साथ ही 13 लोगों के चालान काट कर 8800 रुपये जुर्माना वसूला है।
गौरतलब रहे कि सरकार की ओर से सिंगल यूज पॉलिथीन को प्रतिबंधित किया गया है। इसके चलते टीम ने शनिवार को कार्रवाई की है। शहर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। अभियान का उद्देश्य शहर को पॉलिथीन मुक्त बना है।
विज्ञापन
शहर के इन बाजारों में की गई कार्रवाई
संयुक्त टीम की ओर से शहर के गोल मार्केट, सिटी लाइट सिनेमा, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, आदर्श कॉलोनी आदि स्थानों पर अभियान के तहत कार्रवाई की गई। औचक कार्रवाई के चलते दुकानदारों सहित रेहड़ी-फड़ी वालों को पॉलिथीन को छिपाने का मौका तक नहीं मिला है।
पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को किया जागरूक
शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद, प्रशासन व पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया गया। बताया कि पॉलिथीन के बाहर फेंकने से जहां नालियां बंद होती हैं वहीं मवेशी भी इसे खाने से बीमार हो जाते हैं। यह पॉलिथीन नष्ट नहीं होता है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है।
शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए डीसी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। गत दिनों हुई बारिश से पॉलिथीन के कारण नाले-नालियां बंद हो गई थीं और गंदा पानी व कचरा सड़क पर बहा था। इससे सीवरेज लाइन को भी काफी नुकसान पहुंचा था। यह अभियान हर तहसील मुख्यालयों में चलाया जा रहा है। जिला को जल्द पॉलिथीन मुक्त बनाने का प्रयास है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- जोगिंद्र सिंह जसरोटिय, एडीसी
शहर के पॉलिथीन मुक्त होने तक अभियान जारी रहेगा। लोगों से भी अपील है कि बाजारों में सामान लेने के लिए घर से ही थैला लेकर आएं। इस अभियान के तहत किसी भी दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल करने नहीं दिया जाएगा।
- विशाल सदोत्रा, सीईओ, नगर परिषद