फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, agriculture, programme, farmer

Udhampur News: समग्र कृषि विकास कार्यक्रम से जुड़ते ही किसानों होंगे लाभान्वित

Fri, 16 Feb 2024 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
udhampur, agriculture, programme, farmer
कृषि विभाग की ओर से किसान संपर्क अभियान जारी, 62 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (हॉलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम) से जुड़ते ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से किसान संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभाग की ओर से 62 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है। अब तक 236 पंचायतों के 37 हजार किसानों को जोड़ा जा चुका है। मार्च तक 25 हजार और किसानों के पंजीकरण के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
समग्र कृषि विकास कार्यक्रम से तहत बिना पंजीकरण के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। पंजीकृत किसानों को विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण व सात दिवसीय प्रयोगात्मक जानकारी भी दी जाएगी। इससे किसान को खेती के गुर सीखने में मदद मिलेगी। वहीं, किसानों को विभाग की ओर से सबसिडी पर बीज व अन्य चीजें उपलब्ध करवाने के साथ ही बैंक से लोन लेने में भी मदद दी जाएगी।
विज्ञापन



समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत पंजीकरण के बाद ही किसानों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं उन्हें खेती करने के लिए विभाग व सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। जो किसान मशरूम की खेती करना चाहता है उसे एडवांस मशरूम का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय आनंद, जिला अधिकारी, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article