{"_id":"6543f28da12e2eaf26084d07","slug":"udhampur-administration-meeting-jal-jeevan-mission-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-4145-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तय समय और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तय समय और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश
Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने की जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्याें की प्रगति की समीक्षा
अधिकारियों को समय-समय काम का निरीक्षण करने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जल जीवन मिशन के तहत जिले में जारी कार्याें को तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। अधिकारी भी समय-समय पर मौके पर जा कर काम का निरीक्षण करें। यह निर्देश डीसी सलानी राय ने वीरवार को प्रतिष्ठित जल जीवन मिशन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।
शुरुआत में, कार्यकारी अभियंता जल शक्ति विभाग अशोक कुमार शर्मा ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत की गई वित्तीय और भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। वहीं जेजेएम परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों के साथ बातचीत के दौरान उपायुक्त ने तय समय में कार्यों को पूरा करने के महत्व पर जोर दिया। ठेकेदारों को कार्य प्रगति में तेजी लाने के लिए जनशक्ति और मशीनरी जुटाने के लिए निर्देशित किया। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (डीपीएमयू) को चल रही जेजेएम परियोजनाओं की देखरेख करने और दैनिक गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया गया।
ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि सभी लंबित मुद्दों को जल्द ही हल कर दिया जाएगा। सहायक कार्यकारी इंजीनियरों (एईई) और जूनियर इंजीनियरों (जेई) के साथ प्रभावी संचार की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में एसीआर रफीक अहमद जराल, एसई जलशक्ति विभाग आरके महाजन, एईई और कई ठेकेदार मौजूद रहे।