फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Accident, Tempo Traveller, One Died, Three Injured

Udhampur News: टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा<bha>;</bha> एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
Udhampur, Accident, Tempo Traveller, One Died, Three Injured
उधमपुर। हाइवे पर मोदी ग्राउंड के पास पलटे टेंपों की जांच करती पुलिस। संवाद
- जम्मू से अनंतनाग की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर, मोदी ग्राउंड के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- मृतक और घायल बिहार के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बट्टल वालियां इलाके में मोदी ग्राउंड के पास वीरवार को एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और जबकि तीन घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं और कामकाज के लिए वाहन पर अनंतनाग की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार टेंपों जम्मू से कश्मीर के अनंतनाग जिले की ओर जा रहा था। उधमपुर पहुंचने से पहले बट्टलवालियां स्थित मोदी ग्राउंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन सड़क के बीचोबीच डिवाइडर के साथ टकरा कर पलट गया। हादसे में बिहार निवासी चार लोग घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग साढ़े चार बजे बजे पेश आया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी लगने की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मोहम्मद शकील (40) निवासी पुर्निया, बिहार की मौत हो गई। हादसे में घायल अफजल (32) निवासी बिहार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इनके अलावा नूर आलम (45) निवासी बिहार, एमडी नूर आलम (32) वर्ष निवासी बिहार की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों का उपचार जीएमसी अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। उधमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed