{"_id":"5738d2874f1c1bc54aac6f97","slug":"two-weeks-water-trahi-trahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह से पानी को त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह से पानी को त्राहि-त्राहि
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 16 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड नंबर ग्यारह में दो सप्ताह से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। रविवार को गुस्साए लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर पीएचई विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि पिछले सप्ताह से वार्ड में पानी की एक बूंद तक सप्लाई नहीं हुई है। कई बार विभाग से आग्रह करने के बाद भी पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मनोज वर्मा ने कहा कि गर्मियों के आते ही पानी की किल्लत से सारा शहर हाहाकार कर रहा है। उनके वार्ड में भी पिछले दो सप्ताह से पानी की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित है। लोगों को पानी लेने के लिए बावलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मियों के कारण बावलियों से लाया हुआ पानी भी जल्द खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में दिनचर्या के कामों के लिए पानी ही नहीं होता। पीएचई विभाग द्वारा गर्मियों के आने से पहले दावा किया गया था कि इस वर्ष शहर में जरूरत से ज्यादा पानी सप्लाई किया जाएगा। पर विभाग की करनी और कथनी का अंतर साफ दिखाई दे रहा है। एक स्थानीय महिला ने बताया कि पानी कि किल्लत के कारण उनके घर का सारा काम चौपट हो गया है।
विज्ञापन
कई दिनों से घर में मेले कपड़ों का ढेर लगा हुआ है। पीने के लिए भी पानी बावलियों से लाना पड़ता है। कई बार तो घर में आए हुए मेहमानों को पानी की जगह केवल कोल्ड ड्रिंक पिलाकर काम चलाना पड़ा। उन्होंनेे कहा कि गृहणियों का पूरा जीवन पानी की सप्लाई से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में पानी नहीं आने के कारण गृहणियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर कुछ दिनों में पानी की सप्लाई को सुचारु नहीं किया गया तो विभाग को इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे।