फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two temples and shop targeted

दो मंदिरों और दुकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
Two temples and shop targeted
उधमपुर/जिब। चोरों ने शहरी क्षेत्रों को छोडकर अब ग्रामीण इलाकों में अपनी हलचल तेज कर दी है। बीती रात एक किलोमीटर के दायरे में दो मंदिरों सहित एक दुकान में वारदात को अंजाम देकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी का एहसास करवाया है।
विज्ञापन

बीती रात पहली चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने पंचायत कैंबल डंगा के मोंगरली नंबर 2 में राधा कृष्ण मंदिर तथा दाता रणपत देव मंदिर को अपना निशाना बनाया। जहां से चोर मंदिरों के ताले तोडने के बाद दान पात्र को तोड कर उनमें पडी सारी धनराशि लेकर फरार हो गए। सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए पंहुचे पूजारी बंसी लाल ने जब मंदिर के ताले टूटे हुए देखे तो उन्हें चोरी का शक हुआ और लोगों को जानकारी दी। जब अंदर जाकर देखा तो चोर दान पात्र को तोड़ कर धनराशि ले उडे़ थे।
विज्ञापन

दूसरी वारदात को नीली नाला पंचायत के नाला गांव में सुदेश जनरल स्टोर में अंजाम दिया गया है। जहां वह दुकान का ताला तोड कर अंदर घुसे और नकदी और बीड़ी-सिगरेट के पैकेट के अलावा कुछ आइसक्रीम भी ले गए हैं। दुकानदार सुदेश कुमार ने बताया कि 15,000 का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक ही रात में तीन वारदातें होने पर लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि पुलिस को चोरों की धरपकड़ के लिए जल्द सख्त कारवाई करनी चाहिए। क्योंकि बीते दो महीनों में एक किलोमीटर के दायरें में ही चोर अब तक सात वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed