{"_id":"5de6bf838ebc3e54881371cc","slug":"two-smugglers-arrested-with-711-kg-bhukki-udhampur-news-jmu1985807150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः उधमपुर में 711 किलोग्राम भुक्की सहित दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः उधमपुर में 711 किलोग्राम भुक्की सहित दो तस्कर गिरफ्तार
Wed, 04 Dec 2019 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पुलिस ने जखैनी चौक पर लगाए नाके के दौरान दो ट्रकों से तस्करी कर पंजाब की ओर ले जाई जा रही 711 किलोग्राम भूक्की की खेप सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी राजीव पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ विजय चौधरी के नेतृत्व में जखैनी चौक पर वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था।
विज्ञापन
वाहनों की जांच के दौरान श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे दो ट्रकों (जेके03डी 7707 और पीबी 32-7299) की तलाशी लेने पर उसमें छुपा कर रखी गई भुक्की की खेप को बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए ट्रक में सवार दो लोगों को मौके पर ही तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर ट्रकों को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पुत्र धरम पॉल निवासी गांधी कैंप, पंजाब व लक्की पुत्र इनायत मसी निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन