फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two places will be built in Devikanagari bypassing multilevel parking

देविकानगरी में दो जगह बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
Two places will be built in Devikanagari bypassing multilevel parking
उधमपुर। नगर परिषद को कई वर्ष के इंतजार के बाद शहर के अंदर मल्टीलेवल पार्किंग स्थल बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। अब एक के बजाए दो स्थानों पर पार्किंग स्थल तैयार किए जाएंगे। इनमें 250 से अधिक वाहनों को पार्क की सुविधा होगी। पहला पार्किंग स्थल नगर परिषद कार्यालय और टाउन हाल के स्थान पर तैयार होगा और दूसरा पुरानी होल सेल सब्जी मंडी और मीट मार्केट के स्थान पर तैयार होगा। होल सेल सब्जी मंडी के स्थान पर तीन मंजिला पार्किंग स्थल तैयार किया जाएगा। इनके बनने के बाद पार्किंग की परेशानी पूरी तरह से हल हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दस वर्ष के तुलना में चार गुना अधिक वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हालात यह बन चुके हैं कि शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए कोई पर्याप्त स्थल नहीं बचा है। पार्किंग स्थल न होने के कारण लोगों ने शहर की सड़कों को पार्किंग स्थल बना दिया है। नगर परिषद कई वर्षों से मल्टीलेवल पार्किंग के जरिए परेशानी को दूर करने का प्रयास कर रहा है। 2021 में प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। अब एक के बजाए दो स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग तैयार होगी। पहले पार्किंग स्थल शहर के बीच ही नगर परिषद का पुराना टाउन हाल व नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर तैया होगा। टाउन हाल मकरीब 50 वर्ष पुराना है, जहां कभी शादी व अन्य समारोह हुआ करते थे, लेकिन अब नाममात्र ही इस्तेमाल हो रहा है। नगर परिषद का कार्यालय भी बदहाल ही है। इनको हटाकर मल्टी लेवल पार्किंग स्थल तैयार किया जाएगा। होल सेल सब्जी मंडी को मौजूदा समय में नगर परिषद डंपिंग स्टेशन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन

शॉपिंग कांप्लेक्स की भी मिलेगी सुविधा
पुराना टाउन हाल, नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मल्टीलेवल पार्किंग तैयार की जाएगी। ग्रांउड फ्लोर पूरा पार्किंग स्थल होगा और फर्स्ट फ्लोर पर ही पार्किंग साथ शापिंग कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर करीब 100 कारों को आसानी से पार्क किया जा सकेगा। होल सेल सब्जी मंडी पर तीन मंजिला पार्किंग स्थल तैयार किया जाएगा। इसमें 150 से अधिक कारों को पार्क करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में तैयार किया जा रहा नक्शा
पार्किंग के लिए जम्मू के डायरेक्टर लोकल बाडी के कार्यालय में इसका नक्शा तैयार किया जा रहा है। नक्शा तैयार होने के बाद टेंडर जारी कर दिया जाएगा। पार्किंग तैयार करने का पीडब्ल्यूडी करेगा। नगर परिषद के अब सारे पीडब्ल्यूडी ने ही करने हैं।

मल्टीलेवल पार्किंग की मंजूरी मिल चुकी है। दोनों स्थानों के लिए पांच-पांच करोड की राशि भी मंजूर की जा चुकी है। नक्शा तैयार होने के बाद इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा। आने वाले समय में शहर के अंदर पार्किंग की परेशानी काफी हद तक हल हो जाएगी।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed