{"_id":"6060d0708ebc3e8d30545f42","slug":"two-people-returned-from-another-state-were-found-infected-three-became-healthy-udhampur-news-jmu2323244135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्य से लौटे दो लोग मिले संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्य से लौटे दो लोग मिले संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को बाहरी राज्य से लौटने पर दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के अब 15 सक्रिय मामले रहे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टेस्टिंग का काम तेजी से जारी रखा गया है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर कोरोना संक्रमित बाहरी राज्य से लौटने पर पाए जा रहे हैं। इन सभी के कोरोना टेस्ट रेलवे स्टेशन या फिर जम्मू एयरपोर्ट पर किए जा रहे हैं। इनके कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने पर सबको होम आइसोलेशन पर रखा जा रहा है। शुक्रवार और शनिवार को भी बाहरी राज्य से लौटने पर एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। रविवार को दो लोग बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए थे। पहले इनको घर में होम क्वारंटीन किया गया था। इनके संक्रमित पाए जाने की रिपोर्ट मिलने पर दोनों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इसके साथ तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4342 हो गए हैं। 4270 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 15 सक्रिय मामलों में से आठ को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। चार को फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है और तीन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिले में 17 लोगों को अभी होम क्वारंटीन पर रखा गया है।