{"_id":"608702d78ebc3ed7022b7735","slug":"two-killed-20-more-infected-due-to-infection-in-udhampur-udhampur-news-jmu2342334184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में संक्रमण से दो की मौत, 20 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में संक्रमण से दो की मौत, 20 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। सोमवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ जिले में शाम तक 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी लोग शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले है। इसके साथ जिले में कुल 70 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत जरूर मिली है। जिले में अब 430 सक्रिय मामले बचे हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में जिला उधमपुर बुरी तरह से चपेट में आ गया है। दूसरी लहर में जहां पहले कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही थी तो अब कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। सप्ताह के अंदर ही जिले में कुल पांच लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कुल दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके दो दिन के बाद सोमवार को और दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।
इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता दुगनी हो गई है। हालांकि सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। पहले जहां हर रोज 50 से अधिक मामले सामने आ रहे थे तो सोमवार को कुल 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। यह सभी शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में रहने पर करीब 80 लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है। इसके साथ इनके जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। शाम तक कुल 70 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इससे भी स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5673 हो गए हैं। इनमें से 5180 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 63 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 430 सक्रिय मामले बचे हैं।