{"_id":"3bd87065d124f14ac3a472de497b1de7","slug":"two-injured-in-vehicle-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांड में रविवार को उधमपुर की ओर आ रही बाइक और कार के बीच टक्कर होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब फोरलेन हाईवे से सिंगल लेन शुरू होने के दौरान अचानक स्पीड ब्रेकर आ गया। जम्मू से निकली मारुति कार में परिवार के लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन
कार के ड्राइवर ने स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दी। उसके पीछे ही लाल रंग की बाइक पर दो युवक चल रहे थे। कार के अचानक ब्रेक के कारण बाइक कार के पीछा टकरा गई।
विज्ञापन
जोरदार टक्कर के कारण दोनों युवक सड़क पर गिर गए। कार का पिछला शीशा टूट गया। जबकि बाइक का अगला हिस्सा ही पूरी तरह से टूट गया। बाइक सवार युवक हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन वह खुल गया।
जबकि उसके पीछे सवार युवक को भी गंभीर चोटें आई। कार में सवार लोगों को कुद जाना था। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से ही जम्मू से रवाना हुए थे।
हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर मौजूद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल डोगरा हाल निवासी वारिस गिल और दिलीप खोखर निवासी हीरानगर (कठुआ) को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस कार और बाइक को जब्त कर लिया है। युवकों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। दोनों युवकों को शाम के समय जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस उनके होश में आने के बाद ही बयान दर्ज करेगी। पुलिस के अनुसार बाइक की स्पीड काफी तेज थी। इसके कारण जोर से टक्कर हुई।