{"_id":"6a74636428f3296fe0e86baa494c28c9","slug":"two-days-later-chopper-service-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी में दूसरे दिन भी बंद रही एयर टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी में दूसरे दिन भी बंद रही एयर टैक्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी कटड़ा सहित वैष्णो देवी और आसपास के क्षेत्रों में जारी बारिश के बाद मंगलवार को कुछ घंटों के लिए मौसम साफ होने पर वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
करीब पांच घंटे के लिए कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलिकाप्टर सेवा भी बहाल रही। शाम को आसमान में फिर से बादलों ने डेरा जमा लिया था।
लगातार जारी बारिश के बाद मंगलवार की दोपहर को आसमान साफ होने पर धर्मनगरी में रुके यात्रियों ने भवन की ओर प्रस्थान करना शुरू किया।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक नौ हजार यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कुछ घंटों के लिए मौसम साफ होने पर कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
ऐसे में उन यात्रियों को सबसे अधिक राहत मिली जो पहले से ही आनलाइन बुकिंग करवा चुके थे। भवन से मिली जानकारी के अनुसार शाम को आसमान में फिर से काले बादलों ने डेरा जमा लिया था, जिससे ठंडी का भी अहसास रहा।
विज्ञापन