फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Truck driver missing for Kishtwar, missing along with cleaner

किश्तवाड़ के लिए निकला ट्रक चालक, क्लीनर सहित लापता

विज्ञापन
Truck driver missing for Kishtwar, missing along with cleaner
किश्तवाड़। डोडा से किश्तवाड़ के लिए दो दिन पहले निकला ट्रक चालक व क्लीनर सहित लापता हो गया है। ट्रक के चिनाब में गिरने की आशंका के चलते प्रेमनगर सहित आसपास के इलाके में पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इसमें गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। लापता दोनों युवक जिला किश्तवाड़ के ठाकराई इलाके के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को डोडा से किश्तवाड़ आ रहा ट्रक (जेके 02डी-9349) लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार अंतिम बार चालक और क्लीनर से प्रेमनगर के आसपास बात हुई थी। इसमें चालक रौनी सिंह और विक्रम सिंह दोनों निवासी देवरा ठाकराई सवार थे, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। रविवार देर रात तक इनके मोबाइल नंबर भी नहीं मिल रहे थे, जिस कारण सोशल मीडिया पर और पुलिस में उनके लापता होने की सूचना दी है। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस की ओर से चिनाब में प्रेमनगर सहित आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया जो शाम तक जारी रहा लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed