{"_id":"583c86604f1c1b2d1ede59c2","slug":"trola-stuck-on-the-bridge-the-highway-was-closed-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर फंसा ट्राला, दो घंटे बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर फंसा ट्राला, दो घंटे बंद रहा हाईवे
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
रोड जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थर्ड ब्रिज को पार करते समय एक ट्राला बीच में फंस गया, जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई। इससे करीब दो घंटे तक जाम लग गया। कड़ी मश्कत के बाद भी ट्रैफिक पुलिस केवल एक तरफा वाहनों की आवाजाही ही बहाल कर पाई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब जम्मू से 62 टन का ट्रांसफार्मर को लाद कर श्रीनगर के लिए रवाना हुआ ट्राला जैसे ही थर्ड ब्रिज को पार कर रहा था कि वह पुल के बीच में ही फंस गया। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने पहले बृज के बीच में फंसे ट्राले को निकालने का प्रयास किया, लेकिन विफल साबित हुए।
विज्ञापन
इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। समाचार लिखे जाने तक राजमार्ग पर केवल एकतरफा ही यातायात बहाल हो पाई थी। इस बारे में डीएसपी ट्रैफिक तिलक राज राणा ने बताया कि ट्राले में अधिक लोड होने के कारण पुल को पार करते समय ट्राला फंसा। फिलहाल यात्रियाें को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए एकतरफा खोल दिया गया है।
विज्ञापन