फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tribute paid to Madar-e-Meherban

मादर-ए-मेहरबान को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Tribute paid to Madar-e-Meherban
उधमपुर। नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ताओं ने नगर के भारत नगर इलाके में जिला प्रधान (ग्रामीण) राम पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में मादरे मेहरबान स्वर्गीय बेगम अकबर जहां को उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में बोलते हुए एडवोकेट चौधरी मोहम्मद शफी, लाल चंद मुसाफिर, विजय खजूरिया, राम पुरुषोत्तम शर्मा, महिला नेत्री वीडी सृष्टा देवी, रमा गुप्ता और गोविंद शर्मा, नरेश अंताल आदि ने बारी-बारी से बेगम अकबर जहां के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पति स्वर्गीय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के समर्थन में बेगम अकबर जहां ने जीवन भर गरीब, जरूरतमंद व दलित वर्ग की महिलाओं की सेवा के लिए कई सराहनीय कार्य किए। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया।
विज्ञापन

वहीं समारोह के दौरान पार्टी के महिला नेताओं ने भी बेगम अकबर जहां के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला। समारोह में गीता हांडू, उषा भगत, सुदेश, भूषण कुमार, रोमेश कुमार, गुरबचन सिंह, रवि, जॉन विल्सन, पीएन नम्मी, अधिवक्ता शुभम व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed