फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   transformer burn Five days ago

पांच दिन से खराब चरी पंचायत का ट्रांसफार्मर

Thu, 21 Jan 2016 12:49 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
transformer burn Five days ago
चरी पंचायत का ट्रांसफार्मर सही नहीं कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


न्होंने कहा कि पांच दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खासा प्रभाव पढ़ रहा है। पांच दिन पहले चरी पंचायत का ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से खराब हो गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई। इसके बावजूद कोई सुध नहीं ली गई। आखिर में ग्रामीणों को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हाजी गुलाम रसूल ने बताया कि दो दिन में ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया गया तो इसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई, इस पर भी कोई सुध लेने नहीं आया। पांच दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है, लेकिन विभाग के अधिकारी आंखें बंद किए हैं। संतोष देवी ने बताया कि बिजली बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर सही नहीं कराया गया तो बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में चंचला देवी, विमला देवी, चरणदास, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed