फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   transformer and pole fell on the roof

घर की छत पर पोल सहित ट्रांसफार्मर गिरा

Sun, 15 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 15 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
transformer and pole fell on the roof
आवास विकास कालोनी में जला ट्रांसफार्मर। - फोटो : रमेश मिश्र

तेज हवा चलने से शुक्रवार देर रात को ओमाला के वार्ड नंबर छह स्थित एक घर की छत पर बिजली के पोल सहित ट्रांसफार्मर गिर गया। इससे घर की दीवारों में दरारें आ गईं। इस घटना से गुस्साए लोगों ने शनिवार की सुबह बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण पोल और ट्रांसफार्मर गिरा।

विज्ञापन


बिजली प्राइवेट करने के लिए जो पोल विभाग की ओर से लगाए जा रहे हैं। वह इतने मजबूत नहीं हैं कि तेज हवा को झेल सकंे। ऐसा ही हादसा शुक्रवार की रात को हुआ। उन्होंने बताया कि अचानक चली तेज हवा के कारण बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर एक घर की छत पर जा गिरा। इसके साथ ही पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी गिर गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उसी घर की तरफ भागे। बिजली होने के कारण लोग कुछ भी करने में असमर्थ थे। तुरंत विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया, लेकिन उनकी लापरवाही का आलम यह रहा कि उसी समय बिजली बंद करने के बजाय विभाग की ओर से शनिवार की सुबह बिजली बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इसी बीच कोई हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारी लेने से साफ इनकार कर देते। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं दुबारा नहीं होनी चाहिए। विभाग अपने पोल और ट्रांसफार्मर को कहीं और लगाए। प्रदर्शन में हेमराज, सुभाष सिंह, रजनी रानी, सोनू, लाल सिंह, गिरधारी लाल, नूर बानो, रेखा देवी, जुम्मी सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed