Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जीएमसी डोडा की नव नियुक्त प्रिंसिपल प्रो. डॉ. हरलीन कौर ने संभाली कमान

Mon, 23 Nov 2026 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 23 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा की नवनियुक्त प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) हरलीन कौर ने पदभार संभालने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने एसोसिएटेड अस्पताल के इमरजेंसी विभाग का देर रात औचक निरीक्षण कर वहां मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल ने इमरजेंसी विभाग की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और अस्पताल में तैनात डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत कर चिकित्सा सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है या नहीं और स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. हरलीन कौर ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों से भी सीधे बातचीत की। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य, चल रहे उपचार और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed