फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   training

छात्रों ने समझी रोजगार आवेदन की प्रक्रिया

विज्ञापन
training
उधमपुर: महिला कॉलेज के कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा जिला एंप्लॉयमेंट काउंसलिंग सेल के सहयोग से ए? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज के कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ ने जिला रोजगार एवं परामर्श प्रकोष्ठ (डीईसीसी) के सहयोग से स्नातकों के लिए रोजगार योजना पर जागरूकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संयोजक प्रो. जुगल किशोर की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्या प्रो. मीनू महाजन मुख्यातिथि थीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने, उनके उद्यमिता कौशल को बढ़ाने और डीईसीसी की छत्रछाया में सरकार की प्रायोजित योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिससे उन्हें स्नातकों के लिए उपलब्ध नौकरी के बदलते बाजार परिदृश्य से अवगत कराया जा सके। वहीं, सहायक निदेशक प्रियंका गुप्ता ने छात्रों को डीईसीसी की विभिन्न पहलों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद कैरियर परामर्श अधिकारी एवं संसाधन व्यक्ति नवदीप कौर ने छात्रों के साथ बातचीत कर विभाग की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जम्मू-कश्मीर रोजगार विभाग के रोजगार पोर्टल पर छात्रों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन डेमो के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान पंजीकरण की सुविधा के लिए छात्रों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया। कार्यक्रम में कुल 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed