{"_id":"62225f7fed57b807c0772587","slug":"training-udhampur-news-jmu2550630113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने समझी रोजगार आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने समझी रोजगार आवेदन की प्रक्रिया
विज्ञापन
उधमपुर: महिला कॉलेज के कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा जिला एंप्लॉयमेंट काउंसलिंग सेल के सहयोग से ए?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज के कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ ने जिला रोजगार एवं परामर्श प्रकोष्ठ (डीईसीसी) के सहयोग से स्नातकों के लिए रोजगार योजना पर जागरूकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संयोजक प्रो. जुगल किशोर की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्या प्रो. मीनू महाजन मुख्यातिथि थीं।
उन्होंने छात्रों को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने, उनके उद्यमिता कौशल को बढ़ाने और डीईसीसी की छत्रछाया में सरकार की प्रायोजित योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिससे उन्हें स्नातकों के लिए उपलब्ध नौकरी के बदलते बाजार परिदृश्य से अवगत कराया जा सके। वहीं, सहायक निदेशक प्रियंका गुप्ता ने छात्रों को डीईसीसी की विभिन्न पहलों के बारे में अवगत कराया।
इसके बाद कैरियर परामर्श अधिकारी एवं संसाधन व्यक्ति नवदीप कौर ने छात्रों के साथ बातचीत कर विभाग की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जम्मू-कश्मीर रोजगार विभाग के रोजगार पोर्टल पर छात्रों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन डेमो के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान पंजीकरण की सुविधा के लिए छात्रों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया। कार्यक्रम में कुल 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।