फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Training

शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में महिलाओं की सुरक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स शुरू

विज्ञापन
Training
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में बीपीआरएंडडी नई दिल्ली ने महिलाओं की सुरक्षा पर जांचकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पूरे प्रदेश से 18 पुलिस अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्स का औपचारिक उद्घाटन अकादमी के उप निदेशक (इंडोर) एसएसपी मोहन लाल ने किया। इसके बाद उन्होंने अकादमी निदेशक की ओर से सभी पाठ्यक्रम प्रतिभागियों का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने साइबर अपराध सहित महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए जांच अधिकारियों की पेशेवर क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को पोक्सो, जेजे अधिनियम, आईटी अधिनियम, आदि सहित कानून के नवीनतम प्रावधानों के जांच कौशल और ज्ञान को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पाठ्यक्रम के दौरान अकादमिक जगत के प्रख्यात वक्ता और जाने-माने साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञ प्रतिभागियों को व्याख्यान देंगे। आशा है कि यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मामलों की जांच में जांच अधिकारियों के लिए मददगार साबित होगा। समारोह में एडी (इनडोर) ताहिर हुसैन मुख्य रूप से शामिल रहे। पाठ्यक्रम का संचालन एडी (प्रशिक्षण, आरएंडडी) डीएसपी सूरज सिंह और पाठ्यक्रम सचिव इंस्पेक्टर संजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed