फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   train

उधमपुर-पठानकोट डीएमयू बहाल होने पर मनाया जश्न

विज्ञापन
train
मनवाल रेलवे स्टेशन पर हलवा लेकर डीएमयू के पहुंचने का इंतजार करते स्थानीय निवासी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। उधमपुर-पठानकोट डीएमयू रेल सेवा करीब दो वर्ष बाद शुरू होने से उधमपुर, जम्मू और कठुआ के वासियों को राहत मिली है। इसी खुशी में सोमवार को मनवाल रेलवे स्टेशन पर डीएमयू पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने हलवा बांटा।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले कोरोना की पहली लहर आने के बाद डीएमयू को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सरकार ने स्पेशल ट्रेनें तो चलाईं, लेकिन डीएमयू को लेकर निर्णय नहीं लिया गया। उधमपुर-पठानकोट डीएमयू का उधमपुर के साथ जम्मू और कठुआ के हजारों लोगों को लाभ मिलता है। इसका सबसे अधिक लाभ कर्मचारियों और विद्यार्थियों को होता है। इसके अलावा कठुआ से जम्मू की ओर आने वाले लोगों भी डीएमयू का सहारा लेते हैं। महीनों से लोग डीएमयू को शुरू करने की मांग कर रहे थे। सोमवार को रेलवे ने इसे चलाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

सुबह करीब 7.35 पर उधमपुर से डीएमयू पठानकोट के लिए रवाना हुई। दो वर्ष बाद जब डीएमयू मनवाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सरपंच कठार कांता देवी, सरपंच पांथल अनिल बारसला और समाज सेवक कुलदीप शर्मा ने इसका स्वागत किया। लोगों ने हलवा बांट कर जश्न मनाया। इस दौरान स्टेशन मास्टर ललित शर्मा व रेलवे पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।

मनवाल रेलवे स्टेशन पर दो वर्ष डीएमय को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते स्टेशन मास्टर  व स्थानीय निवास?

मनवाल रेलवे स्टेशन पर दो वर्ष डीएमय को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते स्टेशन मास्टर व स्थानीय निवास?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed