{"_id":"620aa2fc290c826eca7817c6","slug":"train-udhampur-news-jmu253843332","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-पठानकोट डीएमयू बहाल होने पर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-पठानकोट डीएमयू बहाल होने पर मनाया जश्न
विज्ञापन
मनवाल रेलवे स्टेशन पर हलवा लेकर डीएमयू के पहुंचने का इंतजार करते स्थानीय निवासी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। उधमपुर-पठानकोट डीएमयू रेल सेवा करीब दो वर्ष बाद शुरू होने से उधमपुर, जम्मू और कठुआ के वासियों को राहत मिली है। इसी खुशी में सोमवार को मनवाल रेलवे स्टेशन पर डीएमयू पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने हलवा बांटा।
करीब दो वर्ष पहले कोरोना की पहली लहर आने के बाद डीएमयू को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सरकार ने स्पेशल ट्रेनें तो चलाईं, लेकिन डीएमयू को लेकर निर्णय नहीं लिया गया। उधमपुर-पठानकोट डीएमयू का उधमपुर के साथ जम्मू और कठुआ के हजारों लोगों को लाभ मिलता है। इसका सबसे अधिक लाभ कर्मचारियों और विद्यार्थियों को होता है। इसके अलावा कठुआ से जम्मू की ओर आने वाले लोगों भी डीएमयू का सहारा लेते हैं। महीनों से लोग डीएमयू को शुरू करने की मांग कर रहे थे। सोमवार को रेलवे ने इसे चलाने की अनुमति दे दी।
सुबह करीब 7.35 पर उधमपुर से डीएमयू पठानकोट के लिए रवाना हुई। दो वर्ष बाद जब डीएमयू मनवाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सरपंच कठार कांता देवी, सरपंच पांथल अनिल बारसला और समाज सेवक कुलदीप शर्मा ने इसका स्वागत किया। लोगों ने हलवा बांट कर जश्न मनाया। इस दौरान स्टेशन मास्टर ललित शर्मा व रेलवे पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।

मनवाल रेलवे स्टेशन पर दो वर्ष डीएमय को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते स्टेशन मास्टर व स्थानीय निवास?- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन