{"_id":"62b74f50ee12293c1a0572a5","slug":"traffic-problem-udhampur-news-jmu262676081","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सुचारु रही आवाजाही, बारी-बारी से निकाले गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सुचारु रही आवाजाही, बारी-बारी से निकाले गए वाहन
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को वाहनों की आवाजाही सुचारु रही। जाम की समस्या से बचने के लिए दोपहर तक वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ चले। दोपहर के बाद घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद शाम तक घाटी की तरफ से जम्मू के लिए वाहन चलते रहे।
गौरतलब है कि रामबन व उधमपुर में राजमार्ग पर पस्सियां गिरने से करीब तीन दिन तक हाईवे पूरी तरह बंद था। लगभग 73 घंटे के बाद शुक्रवार शाम करीब पौने आठ बजे हाईवे खोला गया। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। इसके बाद उधमपुर में रोके गए ट्रकों को घाटी की तरफ भेजा। पहले जरूरत का सामान ले जाने वाले ट्रकों को घाटी के साथ डोडा, किश्तवाड़ व भद्रवाह की तरफ जाने की अनुमति मिली।
इसके बाद रात तक बीच में फंसे वाहनों को घाटी की तरफ निकाला गया। शनिवार सुबह भी वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ रखी गई। दोपहर तक हजारों वाहन घाटी के साथ डोडा, किश्तवाड़, रामबन, भद्रवाह व पटनीटॉप के लिए रवाना हुए। दोपहर एक बजे के बाद घाटी जाने वाले वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया, और घाटी से जम्मू की तरफ वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। इसके बाद शाम तक जम्मू के लिए वाहन चलते रहे। रोके जाने के बाद शाम तक उधमपुर के जखैनी में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
------
स्टील टनल की मरम्मत के चलते साढ़े चार से सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा राजमार्ग
पुलिस ने रविवार के लिए भी निर्देश जारी कर दिए हैं। रविवार तड़के साढ़े चार से सुबह आठ बजे तक रामबन के पंथयाल में स्टील सुरंग की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। आठ बजे के बाद छोटे यात्री व निजी वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दी गई है। छोटे वाहनों को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलने की अनुमति दी गई। एक बजे के बाद किसी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। दोपहर के बाद मौसम व हालात को ध्यान में रखते हुए बड़े वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया जाएगा।