फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tourists craving water in Patnitop

पटनीटॉप में पानी को तरस रहे सैलानी

विज्ञापन
Tourists craving water in Patnitop
चिनैनी। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में देश प्रदेश से रोजाना काफी संख्या में सैलानी हसीन वादियों को निहारने और तरोताजा होने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यहां पर पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों सहित सैलानियों ने स्थानीय और जिला प्रशासन से उचित कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि पटनीटॉप पानी की टंकी तो है, लेकिन उचित देखरेख नहीं होने से उसकी हालत काफी खराब है। इस कारण सैलानी पानी के लिए भटकते रहते हैं। ऐसे में पटनीटॉप में पानी की समस्या को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों में गलत संदेश न जाए। इसके साथ ही कई स्थानों पर पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने बताया कि पटनीटाप में पानी की समस्या को दूर करने की योजना बनाई है। इसमें चिनैनी तवी से पटनीटॉप के लिए पानी लिफ्ट किया जाएगा। सरकार से मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद योजना को अमलीजामा पहनाने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed