{"_id":"683a0be4863c5ac34d08a471","slug":"tiranga-rally-katra-news-c-309-1-sjam1002-101950-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन
विद्यार्थी तिरंगा लेकर रैली निकालते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कटड़ा में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल कड़माल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को शहर में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान छाात्रों ने भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय, भारतीय सेना के जांबाजों को नमन आदि नारे लगाएस।
रैली में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि विगत 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान के इशारे पर आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां बरसाकर उन्हें मार डाला था। इस घटना के बाद पूरा देश गुस्से में था। भारतीय अस्मिता पर हुई चोट को लेकर सेना तथा सुरक्षाबलों ने मात्र तीन दिन के भीतर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर पड़ोसी मुल्कों को घुटनों पर ला दिया।
भारतीय विद्या मंदिर स्कूल की प्रिंसिपल सपना शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर देशभक्ति का जज्बा पैदा हो और ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा से वे रूबरू हो सकें, इसलिए तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। रैली मुख्य बस स्टैंड से होकर गुजरी। मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए श्रद्धालु भी सेना का जय घोष करते नजर आए। रैली में कोऑर्डिनेटर शिल्पा शर्मा, रेखा शर्मा सहित अन्य अध्यापक भी शामिल हुए।