फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Till further orders, the movement of vehicles going to the valley on the highway stopped

अगले आदेश तक हाईवे पर घाटी जाने वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
Till further orders, the movement of vehicles going to the valley on the highway stopped
उधमपुर। श्रीनगर में अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगले आदेश तक एहतियातन यातायात पर रोक लगा दी गई है। वाहनों को जखैनी चौक से जाने नहीं दिया जा रहा है। इस कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई हैं। उधर, शुक्रवार को भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, रामबन में फंसे वाहन चालकों ने प्रदर्शन कर रोष जताया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से लगाई गई रोक के मद्देनजर बुधवार रात से ही जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर घाटी जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया गया। यह सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। इस कारण दिनभर चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। हालांकि पटनीटॉप, डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह की तरफ जाने वाले वाहनों पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी। लेकिन पूछताछ और दस्तावेज की जांच के बाद ही उन्हें जाने की अनुमति दी जा रही है। साथ ही यातायात पुलिस की तरफ से घोषणा करके भी वाहन चालकों को सूचित किया जा रहा है। घाटी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियातन घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। इसलिए कोई भी चालक चालाकी अथवा जोर-जबरदस्ती से घाटी की तरफ जाने का प्रयास न करे।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि बुधवार रात को वयोवृद्ध अलगाववादी हुर्रियत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद से जहां एहतियातन घाटी में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं वहीं, उधमपुर में हाईवे पर घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है। इससे उधमपुर व आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed